देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

एयर होस्टेस से बोला पैसेंजर, मैडम खिड़की खोल दो गुटखा थूकना है Video viral

नई दिल्ली। हाल ही में इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  एयर होस्टेस से खिड़की खोलने के लिए कह रहा है ताकि वह मुंह में भरा हुआ गुटखा बाहर थूक सके। https://sarthakpahal.com/

पिछले कुछ दिनों के फ्लाइट के अंदर दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड काफी चर्चित रहा था। उसके बाद स्पाइसजेट के एक विमान ने एयर होस्टेस से बदसलूकी की घटना भी सामने आयी थी। जिस पर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सब घटनाओं के बाद अब इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्री एयरहोस्टेस से खिड़की खोलने की विनती कर रहा है। बोल रहा है, मैडम खिड़की खुलवा दीजिये, गुटखा थूकना है।

हाल ही एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड हुआ था
हाल ही में फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एयरहोस्टेस से खिड़की खोलने की विनती कर रहा है, ताकि वह गुटखा थूक सके। घटना इंडिगो की फ्लाइट की बताई जा रही है। वीडियो में एक शख्स सीट पर बैठा हुआ तंबाकू रगड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह अचानक एयर होस्टेस को बुलाता है और कहता है, ‘एक्सक्यूज मी, खिड़की खोलेंगे प्लीज, गुटखा थूकना है।’ पैसेंजर की बात सुनकर एयर होस्टेस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। आसपास बैठे सभी पैसेंजर भी ठहाके मारने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button