उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

देहरादून के पटेल नगर में डबल मर्डर से हड़कंप

देहरादून। देहरादून के पटेलनगर होहता हत्याकांड की घटना से हड़कंप मच गया है। रात को लकभग ढाई-तीन बजे एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गयी। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी पटेल नगर के उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया।

रात को हरिद्वारी और बबलू ने जमकर शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी गुरप्रीत नीचे आए। इतने में फ्लैट से एक व्यक्ति निकला जो खून से लथपथ था। चिखते चिल्लाते हुए बताया कि, सपना और राजेंद्र की उसने हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि, कमरे में महिला व पुरुष की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। कुछ ही दूरी पर नाले के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button