उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उत्तराखंड में नहीं बिकेगी शराब, dry day घोषित

देहरादून, 13 जनवरी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उत्तराखंड में dry day घोषित कर दिया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में आगामी 14 से 22 जनवरी के बीच सांस्कृतिक उत्सव के तहत कई भव्य आयोजन किए जायेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे
सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आज शुक्रवार 12 जनवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सचिवालय से सभी जिला के जिलाधिकारियों के साथ वर्जुअल बैठक की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना है। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं, जिसके लिए भक्तों ने सालों तक इंतजार किया। 140 करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का अवसर मिला है। https://sarthakpahal.com/

22 जनवरी को मंदिरों और गुरुद्वारों में बंटेगा प्रसाद
सीएम धामी ने बताया कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रदेश भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों के मंदिरों, घाटों औरक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ये आयोजन केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। 22 जनवरी को सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को दीपावली मनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली के उत्सव की भांति मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 22 जनवरी को राज्य में dry day घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button