उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बेटी की पढ़ाई के लिए CBSE की स्कॉलरशिप स्कीम, 10 जनवरी तक आवेदन, लेकिन एक शर्त!

Listen to this article

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। नई तारीख के अनुसार, अब आप 10 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई छात्रा इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, तो CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। स्कूल 17 जनवरी, 2025 तक अपने छात्रों के आवेदन की जांच पूरी कर सकते हैं। चयनित छात्राओं को हर महीने 500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ शर्तें हैं। आवेदन करने वाली छात्रा अकेली लड़की होनी चाहिए। उसने 2024 में दसवीं की परीक्षा पास की हो। और वह CBSE से जुड़े स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रही हो। आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए, आप यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जिन छात्राओं ने 2024 में कक्षा 10वीं परीक्षा पास की है और अभी 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं, वह 23 दिसंबर 2024 तक इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं।

सीबीएसई की स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर होमपेज पर, स्कॉलरशिप लिंक क्लिक करें। नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करके स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हुए आवेदन सब्मिट करें। भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

यहां दिए cbse.gov.in डायरेक्ट लिंक की मदद से सीधे अप्लाई करने के पेज पर पहुंच सकते हैं। सोचिए, ₹500 हर महीने मिलेंगे! किताबें, कॉपी, पेन, स्कूल की ड्रेस, या फिर मनपसंद चीज़ें खरीद सकते हैं। यह स्कॉलरशिप पढ़ाई में मदद करने के लिए एक अच्छा मौका है। यह स्कॉलरशिप उन परिवारों के लिए बहुत मददगार है, जिनके घर में एक ही लड़की है। पढ़ाई का खर्च कम करने में यह मदद करती है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button