देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

कर्नाटक डिग्री कॉलेज में हिजाब-भगवा विवाद गरमाया

बेंगलुरू। कर्नाटक में कक्षा मे हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विवाद की चिंगारी अब एक कॉलेज से बढ़कर कई कॉलेजों तक पहुंच गई है। एक पक्ष इस समर्थन के पक्ष में है कि कक्षा में हिजाब पहनने की आजादी धार्मिक स्वतंत्रता है, जबकि दूसरा पक्ष इसके विरोध में है।  विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए क्लासेज सस्पेंड कर दी गई और कैंपस को बंद कर दिया गया है। धार्मिक पहचान के कपड़े पहनने का विवाद दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था, जब एक समूह के छात्रों ने कहा था क कॉलेज उन्हें हिजाब पहनने से नहीं रोक सकता, क्योंकि ये उनकी धार्मिक स्वतंत्रता है। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

यह विवाद कर्नाटक के कोप्पा में बालागडी स्थित एक डिग्री कॉलेज में पैदा हुआ है। कॉलेज में कुछ मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर कक्षाओं में आ रही थीं और इसी का जवाब देने के लिए छात्रों के एक समूह ने भगवा स्कार्फ पहनकर कक्षाओं में आना शुरू कर दिया। कॉलेज के प्राचार्य अनंतमूर्ति ने बताया कि कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर तीन साल पहले एक बैठक आयोजित की गई थी और बैठक में लिए गए फैसले का अभी तक पालन किया जा रहा था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button