Uncategorized

पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारने वाले तीसरे मुख्यमंत्री

देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं। वह प्रदेश के ऐसे तीसरे मुख्‍यमंत्री बन गए हैं, जो चुनाव हारने वाले में शामिल हैं। 2012 के चुनाव में भाजपा ने बीसी खंड़डूी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा, लेकिन खंडूड़ी खुद हार गए थे। वहीं, 2017 में कांग्रेस ने मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा लेकिन वह दोनों जगह हार गए थे। भुवन चंद्र खंडूड़ी, हरीश रावत और अब इस सूची में चुनाव हारने वाले पुष्‍कर सिंह धामी का नाम भी दर्ज हो गया है।

2012 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्‍यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया है। उस समय प्रदेश की जनता को नारा दिया गया था कि खंडूड़ी है जरूरी। भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा सीट से ताल ठोगी। खंडूड़ी को कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी 4623 वोटों से हराया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

आपको बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेत्‍वृत में चुनाव लड़ा था। हरीश रावत दो विधानसभा सीट (हरिद्वार ग्रामीण और किच्‍छा) से चुनाव लड़ा। लेकिन वह दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे। हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्‍वरानंद ने किच्‍छा से राजेश शुक्‍ला ने हराया। वहीं, इस बार 2022 में भी वह लालकुआं सीट से चुनाव हार गए हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button