उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियो

जनता के बीच रहा हूं और जनता के बीच रहकर ही काम करूंगा : सौरभ उनियाल video

केएस रावत। स्थानीय निकाय चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वार्ड 59 गुजराड़ा मान सिंह के कांग्रेस के युवा, कर्मठ, निष्ठावान प्रत्याशी सौरभ ‌‌उनियाल ने सुबह पूजा अर्चना कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने द्रोणवाटिका कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर वोट मांगे।

सर्द मौसम में माहौल गरमा गये सौरभ उनियाल
सौरभ उनियाल का कहना था कि मैं जनता के बीच रहा हूं और आगे भी जनता के बीच रहकर ही काम करूंगा। उनका स्लोगन है ‘नेता नहीं बेटा चुनें’। उन्होंने जनता से अपील की कि युवा युवतियों को आईटी पार्क क्षेत्र में 30 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा वार्ड नं. 59 के सभी ग्रामों व कालोनियों में नालियों का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि आप अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बनायें। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य संबंधी आदि कई मुद्दों को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। उनका कहना था कि क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए भी अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किये गये सभी कार्य जनता की भागीदारी से किये जायेंगे। अंत में उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं पार्टी का हृदय से आभारी हूं और मेरा सतत प्रयास होगा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतर सकूं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके जुलूस के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और द्रोणवाटिका कालोनी के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उनके जुलूस के साथ महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी रही। वो भी जोशोखरोश के साथ जुलूस की अगुवाई कर रही थीं।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button