उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गुमखाल के ओडल ग्राम में हेलीपेड बनाने का कार्य शुरू, जल्द उतरेंगे हेलीकाप्टर

कोटद्वार, 1 मार्च। देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू होगी। दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उनसे मिलने पहुंचे लैंसडौन होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी है। बताया कि लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिलेगा।

लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा ने बताया कि होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद बलूनी से मिला था। जिसमें लैंसडौन और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां और सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि जल्द ही लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिल सकेगा।

जल्द शुरू होगी देहरादून-गुमखाल हेली सेवा
गुमखाल के ओडल ग्राम की भूमि पर हेलिपैड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इस हवाई पट्टी पर हेलीकाॅप्टर उतरने लगेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। जौलीग्रांट से गुमखाल तक हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसका किराया 2500 रुपये होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक देहरादून से आसानी से लैंसडौन पहुंच सकेंगे।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा व संरक्षक सुनील बक्शी ने देहरादून से लैंसडौन हेलि सेवा को पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इस योजना से सेना, पर्यटक व स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button