उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

धाम में टोकन से प्रति घंटे 1400 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, लाइन में 15 मिनट पहले लगना होगा

रुद्रप्रयाग, 2 मई। इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केदारनाथधाम में टोकन व्यवस्था से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ प्रबंधन के लिए टोकनव्यवस्था बनाई है, जिसके तहत प्रति घंटे 1400 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।

मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। कपाटोद्घाटन से ही टोकनवितरण के लिए संगम पर दस काउंटर स्थापित किए जाएंगे। बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार न लगे और भक्तों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए इस बार पहले दिन से ही टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने पर्यटन विभाग को टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

संगम पर दस काउंटर लगाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को प्रतिघंटे के हिसाब से टोकन वितरित किए जाएंगे। अलग-अलग श्रेणी के टोकननंबर स्क्रीन पर जारी होंगे। टोकनलेने के बाद उन्हें स्लॉट के हिसाब से 15 मिनट पहले लाइन में शामिल किया जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को घंटों लंबी लाइन में रहने से निजात मिलेगी।

जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रति घंटा 1400 टोकन वितरण कर यात्रियों को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए संगम से ही पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button