उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मालदेवता में नहाते समय महिलाओं की वीडियो बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

देहरादून। मालदेवता में नहाते समय महिलाओं की फोटो खींच रहा शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजकल पर्यटक स्थलों जैसे मालदेवता, गुच्चूपानी, सहस्त्रधारा पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इन स्थलों पर जाते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कई तरह की समस्याओं से आपको रूबरू होना पड़ सकता है। एक ऐसा ही मामला माल देवता में सामने आया है, जहां परिवार के साथ गई महिला की नहाने के बाद कपड़े बदलने के दौरान वीडियो बना ली गयी।

रायपुर थाना पुलिस के कहना है कि बीती तीन जुलाई को पीड़िता की बहन ने शिकायत की थी कि वह अपने परिवार के साथ मालदेवता घूमने गई थी। मालदेवता में नहाते समय जब उसकी बहन और परिवार की अन्य महिलाएं कपड़े बदल रही थी तो मौके पर एक व्यक्ति ने चोरी-छिपे से उनका वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति रहमान पुत्र इरफान, निवासी इंदर रोड, देहरादून को मालदेवता से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

किसी भी पर्यटक स्थल पर जाएं तो अपने आस-पास नजर रखें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आपकी छोटी सी लापरवाही का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहें और तुरंत शोर मचाकर पुलिस हेल्पलाइन की सहायता लें। ऐसी किसी भी शरारत के लिए पुलिस हमेशा आपकी मदद को तत्पर है।
सरिता डोभाल, एसपी सिटी, देहरादून

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button