उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

करोड़ों खर्च कर बना पौड़ी पर्यटक आवास गृह में चल रही है अय्याशी, प्रशासन बेसुध

पौड़ी, 21 जनवरी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में पर्यटकों के लिए बनाये जा रहे 2 करोड़ के पर्यटक आवास गृह अब शहर के आवारा लोगों की शरणस्थली बन गया है। इस पर्यटक आवास गृह को शहर से आये अय्याशी आवारा लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस बंगले में शराब की खाली बोतलों के साथ ही आपत्तिजनक चीजें भरी पड़ी है।

कुछ वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग ने रॉसी स्टेडियम के पास पर्यटक आवास गृह का निर्माण शुरू करवाया था। इस पर 2 करोड़ खर्च किये गये। इस बंगले के निर्माण में लगे ठेकेदार को कार्यदायी संस्था ने पूर्ण भुगतान भी कर दिया था, लेकिन पर्यटन विभाग ने ने तो इसे अपने कब्जे में नहीं लिया और नहीं इसका संचालन शुरू पर्यटक आवास गृह काफी समय बीत जाने के बाद भी पर्टयन विभाग के कब्जे से काफी दूर है, जिस कारण असामाजिक तत्वों और आवारा लोगों ने इस भवन को अय्याशी का अड्डा बना दिया है। पौड़ी में बने आवास गृह पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई है।

डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने लिया संज्ञान
मामला संज्ञान में आने के बाद अब जिला अधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने मामले की गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ये हाल तो तब है जब जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यालय पौड़ी में ही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के अन्य तहसील व ब्लॉकों में पर्यटन विभाग किस तरह से अपने काम को अंजाम दे रहा होगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button