उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

अंकिता का दोस्त को आखिरी व्हाट्सएप चैट, वीआईपी मेहमानों को 10 हजार…

देहरादून। अंकिता का अपने दोस्त पुष्प को आखिरी व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशाट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने भी माना कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दवाब बनाया जा रहा था। एसआईटी द्वारा अंकिता के व्हाट्सएप चैट्स की भी जांच की जा रही है।

भले ही पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी की चीखें रात के अंधेरे में गुम हो गयी हों, लेकिन उनके द्वारा अपने दोस्त को किया गया व्हाट्सएप चैट दरिंदों की हकीकत को बयां कर रही है। उसे रिजार्ट में वीआईपी कस्टमरों को स्पेशल सर्विस देने को कहा जाता था। और उस दिन भी कोई वीआईपी (चाहे वो नेता हो या नेता का बेटा) आने वाला था, जिसे लेकर अंकिता और रिजार्ट के मालिक में कुछ गड़बड़ हुआ है। उसने नौकरी छोड़ने का फैसला भी ले लिया था, लेकिन दरिंदों ने उससे पहले ही उसकी इहलीला समाप्त कर दी।

अंकिता ने 17 सितम्बर को अपने दोस्त से व्हाट्सएप चैट किये थे, यही उसके लास्ट चैट हैं, क्योंकि 18 सितम्बर को उसकी हत्या कर दी गयी थी। अंकिता ने अपने दोस्त से कहा था कि पुलकित उसे प्रास्टिट्यूट (वेश्या) बनाने पर तुला हुआ है। दोस्त ने उसको फोन करने को कहा, लेकिन वह पुलकित के खौफ में फोन नहीं कर पायी। अंकिता के आखिरी चैट के अंश जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आप भी पढ़ सकते हैं..

मैं यहां बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं…
मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को स्पेशल सर्विस देने को बोलता है…
प्रास्टिट्यूट बनाने पर तुला हुआ है…
चैट में अंकिता ने रिजार्ट में आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बात कर रही थी…
अंकित धमकाता है कि अगर उसने कस्टमरों को मना किया तो लड़ाई हो जाएगी…
अंकित धमकी देता है कि वह उसे नौकरी से निकाल देगा..

चैट में अंकिता का दोस्त अंकिता को बार-बार काल करने को कह रहा था, लेकिन अंकिता ने मना कर दिया, उसने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित आ जाएगा..
अंकिता ने कहा कि रिजार्ट में एक कस्टमर ने शराब के नशे में मुझे जबरन गले लगाने की कोशिश की…
अंकित ने बोला कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं…
ऐसा नहीं किया तो काम से हटा देंगे…
नौकरी पर दूसरी लड़की रख लेंगे…
दोस्त ने पूछा कि यह किसने बोला आर्यन ने, तो अंकिता ने हामी भर दी..
दोस्त ने अंकिता को समझाया कि वे उसे हटाएंगें नहीं..डोन्ट वरी..
मैं गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं…
अंकिता ने बताया कि मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देने को कहा तो मैं क्या करूं..
इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह…
अंकिता ने कहा..मैं इनसिक्योर फील कर रही हूं…

सूत्रों के मुताबिक इसी चैट को सबूत मानते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसआईटी भी इस चैट की जांच कर रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button