उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

बूथ सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी मंडलों की बैठक, मोदी के मन के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा रायपुर विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मंडलों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कल होने वाली मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रविवार को होने वाली मन की बात मोदी जी के कार्यक्रम को प्रत्येक बूथों में आयोजित किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति से उसकी मन की बात को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में जहां देश तकनीकी के रूप में आगे बढ़ रहा है वहीं, हम इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वरोजगार में भी आगे बढ़ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने आश्वासन दिया कि देहरादून मन की बात कार्यक्रम में अव्वल रहेगा। महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल ने भी बूथौं पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की।

बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर बल


सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि हम बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ समितियों का गठन किया गया है। हम सबका कर्तव्य है कि मलकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर हम लोग आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत पार्टी के रूप में खड़ा कर सकते हैं। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखंड के लोगों के बारे में जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है उसकी भाजपा और उत्तरखंडवासी निंदा करता है। और मांग करता है कि ऐसे लोगों को समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, महानगर मंत्री विमल उनियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, नमो ऐप संयोजक शाकुल उनियाल, विपिन खंडूरी, राजेश बडोनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी संजीव मल्होत्रा पार्षद गण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button