उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

‘आज मैं खत्म हो जाऊंगा’ पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट और फिर…

नोएडा। पत्नी से झगड़े के बाद एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने का ऐलान कर दिया। जैसे ही इंस्टाग्राम कंपनी को इस पोस्ट की भनक लगी, उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद समय रहते नोएडा पुलिस ने युवक को खुदकुशी करने से बचा लिया।

पत्नी से झगड़कर परेशान था बेचारा
एक तरह जहां सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर लोग सवाल उठाते रहते हैं, वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में इसी सोशल मीडिया ने एक शख्स की जान भी बचा ली है। पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर युवक के घर पहुंच कर उसकी जान बचा दी। दरअसल 20 साल के एक युवक ने दोपहर 2 बजे अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली।  युवक पत्नी से झगड़े के बाद परेशान था। इस पोस्ट में युवक ने फांसी के फंदे की फोटो डाली और लिखा ‘आज मैं खत्म हो जाऊंगा’। इंस्टाग्राम नेटवर्क की तरफ से तुरंत इस पोस्ट की सूचना लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय मीडिया सेल को भेजी गई। https://sarthakpahal.com/

पुलिस तुरंत हरकत में आई
इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उक्त युवक की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि युवक गौतम बुध नगर के दनकौर का रहने वाला है। लखनऊ से इस सूचना को फौरन गौतम बुध नगर पुलिस की मीडिया सेल को भेजा गया। नोएडा पुलिस की मीडिया सेल ने तुरंत युवक की तलाश करनी शुरू की और जल्दी ही उसके घर पहुंच गई। युवक दनकौर के चंद्रावली गांव का रहने वाला है जिसका नाम अमित कुमार है। अमित ने बताया कि बीती रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद से वह बहुत परेशान था।

युवक का कहना है कि वो इतने डिप्रेशन में आ गया था कि उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था, हालांकि नोएडा पुलिस ने वक्त पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। युवक और उसके परिवार को बुलाकर पुलिस ने युवक की काउंसलिंग करवाई जिसके बाद अब वो पूरी तरह ठीक है।

Related Articles

Back to top button