उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

REEL बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बही महिला, मम्मी-मम्मी चिल्लाती रह गयी बेटी

उत्तरकाशी, 16 अप्रैल। जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मणकर्णिका घाट में एक नेपाल की महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई. वहीं उसकी वीडियो बना रही बेटी मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही, लेकिन तब तक महिला नदी के तेज बहाव में ओझल हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम महिला की खोजबीन में जुटी है. लेकिन महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. महिला नेपाल की रहने वाली थी.

पत्थर के ऊपर जाने की कोशिश में उसका पैर फिसला
पुलिस के अनुसार, विशेषता (पत्नी पूर्णा उम्र 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल) सोमवार शाम को अपनी बेटी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंची थी. वहां पर अपनी बेटी के साथ गंगा आचमन के बाद उसने मोबाइल अपनी बेटी को दिया और खुद नदी के बीच में चली गई. फिर उसने अपनी बेटी से वीडियो बनाने के लिए कहा. पत्थर के ऊपर जाने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वो सीधे नदी के तेज बहाव में बहने के बाद जोशियाड़ा झील में बह गई.देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

तीन दिन से महिला की खोज में लगी गोताखोरों की टीम
पिछले तीन दिन से महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है. पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि महिला को रील बनाने के चक्कर में नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो नदी के तेज बहाव में बह गई.वहीं महिला की खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है, लेकिन पुलिस व गोताखोरों की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि सोमवार को एक महिला की नदी में बहने की सूचना मिली थी, जिसकी खोजबीन जारी है. खोजबीन में पुलिस, एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button