उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पहलगाम हमले के बाद अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी, 77 लोगों ने कराया है पंजीकरण

देहरादून, 25 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए।

30 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा
30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है।

48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का है आदेश
पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है। पहलगाम आतंकी घटना ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पाकिस्तानी हिंदुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। पंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। जबकि अन्य देशों के यात्री अपने यात्रा प्लान के अनुसार चारधामों के दर्शन कर सकते हैं।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

100 से अधिक देशों के लोगों ने चारधाम के लिए पंजीकरण
पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यूएस, नेपाल, मलेशिया से पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक लगभग 100 से अधिक देशों के लोगों ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा के लिए विदेशी यात्रियों के पंजीकरण का ब्योरा
यमुनोत्री 3845, गंगोत्री 4233, केदारनाथ 9409, बदरीनाथ 7044, हेमकुंड साहिब 198

Related Articles

Back to top button