उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

 ऋषिकेश सात मोड़ के पास युवक का आधा खाया शव बरामद

ऋषिकेश। ऋषिकेश सात मोड़ के पास एक युवक का अधखाया हुआ शव बरामद हुआ है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सात मोड़ के पास जंगल से 108 आपात सेवा के माध्यम से एक युवक को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीठ का आधा हिस्सा खाया हुआ
पुलिस के अनुसार मृतक की पीठ का बड़ा हिस्सा जंगली जानवरों ने खा दिया था। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक अरुण त्यागी ने बताया कि करीब 31 वर्षीय युवक के बांये हाथ पर विनय एल नाम गुदा हुआ है। फिलहाल उसकी पहचान के लिए ऐसी कोई वस्तु नहीं मिल पायी, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

शिनाख्त के लिए ऋषिकेश मोर्चरी में रखा है शव
ऋषिकेश सात मोड़ के जंगल में मिले युवक के शरीर पर जगह-जगह घसीटने के निशान भी बने हुए हैं, जिससे यह स्पष्टतया कहना कि जंगली जानवरों ने युवक को मारा है, गलत होगा। ऐसा भी हो सकता है कि युवक की कहीं हत्या करके उसके शव को घसीटते हुए यहां जंगल में फेंक दिया गया होगा। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है। आसपास के थाना क्षेत्रों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button