उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

राजकीय डिग्री कालेज बिथ्याणी में विद्या भारती द्वारा आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा संपन्न

Listen to this article
यमकेश्वर, 1 फरवरी। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 1 फरवरी 2026 में सफलतापूर्ण संपन्न हुई। विभिन्न दुर्गम परिस्थितियों एवं बारिश होने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इस परीक्षा में प्रतिभाग किया। भारत बौद्धिक परीक्षा का  मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। UG और PG में पढ़ रहे छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
परीक्षा संचालन के समय सभी दिशा निर्देशों का सुनिश्चित रूप से पालन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विषम परिस्थितियों में आए हुए सभी छात्र -छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने वाली इस परीक्षा को कराने के लिए उच्च शिक्षण संस्थान विद्या भारती का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी परीक्षाओं के आयोजन से छात्राओं के अंदर अपनी भारतीय ज्ञान परंपरा को समझना और अपने नैतिक कर्तव्य को समझने की भावना का विकास होता है। परीक्षा के सफल संचालन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने इस परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा रानी, परीक्षा संचालन में डॉ. हिमानी बडोनी, महेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार मूल्यांकन में डॉ. राम सिंह सामंत, डॉ. उमेश कुमार त्यागी, डॉ. नीरज नौटियाल, चेतन भट्ट एवं विशेष सहयोग के लिए अखिलेश कुमार एवं धर्मेंद्र की भी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button