उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

यमकेश्वर के जवान की ड्यूटी के दौरान अकस्मात मौत

यमकेश्वर। यमकेश्वर के जवान सिल्डी गांव के रहने वाले आकाश भंडारी पुत्र अजय पाल भंडारी जो कि पंजाब के फिरोजपुर में सेना में तैनात थे, की करंट लगने से मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से यह दुखद घटना घटित हई है। ये भी बताया जा रहा है कि उनके साथ दो-तीन जवान और थे जिनके बारे में ठीक-ठीक कुछ कहा नहीं जा सकता।

सिल्डी के प्रधानपति गम्भीर सिंह के अनुसार सिल्डी गांव के आकाश भंडारी चार-पांच साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। आकाश भंडारी के पिता अजयपाल भंडारी दिल्ली संसद भवन में नौकरी करते हैं। उनकी माता जी कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनका एक बड़ा भाई भी है। दोनों भाई अभी अविवाहित हैं। जानकारी मिली है कि यमकेश्वर के जवान आकाश भंडारी का पार्थिव शरीर घर के लिए चल चुका है। आकाश भंडारी की मौत की खबर से पूरे यमकेश्वर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। विस्तृत खबर के लिए प्रतीक्षा करें और देखते रहें सार्थक पहल.काम।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button