उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को लड़कियों ने जमकर पीटा video

रुड़की। रुड़की में अश्लील फब्तियां कसने और राहत चलती लड़कियों पर छेड़छाड़ करने पर दो युवतियों ने सरे राह दो युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ भी जुटी रही। वहीं पिटाई के बाद दोनों मजनू युवतियों के पैरों में पड़कर माफी मांगते नजर आए। वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

माफी मांगते रहे मनचले, चप्पलों से धुनती रही युवतियां

दरअसल रुड़की क्षेत्र की दो युवतियां स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। तभी बुलेट पर सवार दो युवकों ने उनके ऊपर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी और छेड़छाड़ भी करने लगे कुछ देर तो युवतियां इस घटना को सहन करती रही लेकिन जब मजनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो युवतियों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरू की। बताया है रहा है कि इसके बाद युवक युवतियों को अपशब्द कहते हुए वहां से भागने लगे जिसके बाद युवतियों ने भी अपनी स्कूटी उनके पीछे दौड़ा दी और बोट क्लब चौराहे के पास आकर उन्हें रोक लिया। https://sarthakpahal.com/

लड़कियों के पैरों पर गिर पड़े मजनू
युवक कुछ समझ पाते जब तक युवतियों ने उनके ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। यह नजारा देख आसपास की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चारों तरफ से भीड़ होने के कारण युवक अपनी जान बचाकर भाग भी नहीं पाए और युवतियां उन पर जमकर थप्पड़ और चप्पलें बरसाती रही और खरी खोटी सुनाती रही। इस दौरान लोगों की भीड़ ने भी मजनुओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में मजनुओं ने युवतियों के पैरों को पकड़कर माफी मांगी और तब वहां से उन्हें जाने दिया गया।

Related Articles

Back to top button