उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर की हत्या

देवरिया। सौतेले भाई द्वारा दो सगे भाइयों की गला रेतकर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। चचेचे भाई को लगता था कि उसके पिता इन्हें प्यार, दुलार और पैसा देते हैं। इनके पिता की दो शादियां हैं।

देवरिया जिले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवतहां टोला छितहीं गांव में बुधवार सुबह पांच बजे घर के बरामदे में सोते समय सौतेले भाई ने अपने दो सगे भाईयों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही डीआईजी/एसपी डाक्टर श्रीपती मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपी तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

https://sarthakpahal.com/

श्रीनिवास प्रसाद ने दो शादियां की हैं और वह दुबई में रहते हैं। उनके साथ पहली पत्नी कुसुम का पुत्र जितेंद्र रहता है, जबकि एक पुत्र राजू पर रहता है। राजू, उसकी मां कुसुम और भाभी अर्चना को आशंका थी कि उसका पिता अपनी दूसरी पत्नी मंशा देवी को अधिक पैसा भेजते हैं। मंशा के दो पुत्र अजय (19) और अभिषेक (14) हैं। दोनों बुधवार को एक ही कमरे में सो रहे थे।

मां मंशा शौच के लिए बाहर गई थी। उसी समय घात लगाकर बैठे राजू ने चाकू से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजू, कुसुम व अर्चना को हिरासत में ले लिया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button