उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनशिक्षासामाजिक

शराब में टल्ली स्कूल पहुंचे मास्टर साहब, जब तक होश आया, हो चुके थे सस्पेंड

पौड़ी। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। एक तो वैसे है पढ़ाई नहीं होती है और बाकी रही सही कसर मास्टर साहब पूरा कर देते हैं। एक मामला रिखणीखाल क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल का सामने आया है, जहां गुरुजी शराब में धुत्त होकर स्कूल आए और बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। पता चलने पर शिक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल, शिक्षक को उप शिक्षाधिकारी दफ्तर रिखणीखाल में अटैच किया गया है। मास्टर साहब के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इस तरह की हरकतें वो पहले भी कई बार कर चुके हैं।

सरकारी स्कूलों में आए दिन मिलती रहती हैं शिकायतें
सरकारी स्कूलों के शिक्षक आए दिन अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी जिले के दूरस्थ ब्लॉक रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय किल्बौखाल का मिला है। जहां सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल पर स्कूल में शराब पीकर आना, बच्चों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले में जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सावेद आलम ने सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल को निलंबित कर दिया है।

पहले भी कर बार स्कूल की तरफ से मिल चुकी थी चेतावनी
डीईओ सावेद आलम ने बताया कि शिक्षक पर छात्रों के साथ के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इस मामले में बीते जनवरी और मई महीने में संबंधित शिक्षक से लिखित रूप में इस प्रकार की कार्रवाई की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई थी, लेकिन सहायक अध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पौड़ी CEO ने किया निलंबित
डीईओ सावेद आलम का कहना है कि शिक्षक ने विभागीय अफसरों के आदेशों की अवहेलना की है। साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किया है। बीईओ रिखणीखाल की प्रारंभिक जांच में ये सभी आरोप सिद्ध हुए। जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button