
ऊखीमठ, 11 सितम्बर। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर तपस्यारत भगवती चामुंडा की दिवारा यात्रा शुक्रवार को 15 वर्षों बाद केदारनाथ धाम पहुंची। इस ऐतिहासिक अवसर पर बद्री केदार मंदिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन और देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
मंदिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
गुरुवारर को ब्रह्म बेला में आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और पुरुषोत्तम भट्ट ने थारू कैंप में पञ्चांग पूजन व विधिवत पूजा-अर्चना कर चामुंडा देवी व तैंतीस कोटि देवताओं का आह्वान किया। ठीक 11 बजे दिवारा यात्रा केदारनाथ के लिए रवाना हुई, जिसका मार्ग में भक्तों, ब्राह्मणों और महिलाओं ने मंगल गीतों, वेद मंत्रों और वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया। शाम 3 बजे यात्रा केदारनाथ धाम पहुंची।
शनिवार को यात्रा बेस कैंप, लिनचोली, गौरीकुंड होते हुए सीतापुर में रात्रि प्रवास करेगी। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह सत्कारी, कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, विनोद शुक्ला, यदुवीर पुष्वाण सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।