क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दो बच्चे की मां को लगा इश्क का रोग, 15 साल के लड़के को दिल दे बैठी, और फिर….

पटना। दो बच्चे की मां को इश्क का ऐसा चस्का लगा कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती कुछ समय पहले एक 15 साल के बच्चे से हो गयी। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आ गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के जुमई में एक 35 साल की महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। वह दो बच्चे की मां है। कुछ समय पहले उसे 15 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों फेसबुक पर मिले, मैसेंजर पर चैटिंग शुरु हुई, नंबरों की अदला-बदली हुई, और फिर मामला मिलने मिलाने तक जा पहुंचा। फिर क्या था। इसके बाद नन्हा प्रेमी जहानाबाद से 150 किलोमीटर का सफर तय कर दिल में अरमान लिए माशूका से मिलने उसके घर पहुंच जाता है, लेकिन घर पहुंचते ही उसकी दे-दनादन पिटाई हो जाती है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।

रात-दिन परवान चढ़ने लगी दोस्ती
फेसबुल पर दोस्ती होने के बाद दोनों ने मैसेंजर पर एक-दूसरे को अपने-अपने नंबर आदान-प्रदान किए। इसके बाद फोन पर दोनों के बीच घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया। बातों-बातों में जब दिल नहीं भरा तो महिला ने लड़के को मिलने के लिए अपने घर जुमई बुलाने का न्यौदा दे दिया। लड़का तो जैसे इसी बात का इंतजार कर रहा था, प्रेमिका की हरी झंडी मिलते ही वह ट्रेन से सीधे उसके घर पहुंच गया।

रिश्तेदार बताकर रातभर घर पर रखा
लड़के के घर पहुंचने के बाद परिवारवालों ने उसके बारे में महिला से पूछा तो उसने बताया कि मेरे मायके का रिश्तेदार है। ऐसा कहकर शक की रही-सही गुंजाइश भी जाती रही। रातभर नाबालिग प्रेमी उसी घर में रहा। हालांकि सुबह मुर्गे की बांग देने से पहले ही महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। फिर क्या था, उसने आव देखा न ताव दोनों की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद पंचायत के मुखिया की दखल से दोनों को मामला सुलटाया गया।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button