उत्तरप्रदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

नवंबर में होगी यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, SI, ASI की भर्ती परीक्षा, वेबसाइट चेक करें

Listen to this article

लखनऊ, 18 सितम्बर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2023 की एग्जाम डेट जारी कर दी हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम डेट ( UP Police Exam 2025 Date ) नोटिस चेक कर सकते हैं।

यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 परीक्षा 1 नवंबर 2025 को और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 1 नवंबर 2025 (शनिवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर 2 नवंबर 2025 (रविवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि एग्जाम शहर की सूचना परीक्षा से एक सप्ताह पहले (UP Police Exam City Slip) दे दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कैसा होगा एग्जाम? यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, मानसिक अभिरुचि, तर्किक शक्ति और कंप्यूटर साइंस विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2023 की जरूरी जानकारी
भर्ती प्राधिकरण का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पद का नाम यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए
पदों की संख्या 930
परीक्षा तिथि 1नवंबर 2025
एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले
ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in

ढाई घंटे की ऑफलाइन लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की जिसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य हिंदी कंप्यूटर नॉलेज के 50 सवाल, करंट अफेयर्स के 50 सवाल, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 50 और मेंटल एप्टीट्यूड के 50 सवाल पूछे जाएंगे।

यूपी पुलिस SI, ASI भर्ती 2023 की जरूरी जानकारी
भर्ती प्राधिकरण का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पद का नाम यूपी पुलिस SI और ASI
पदों की संख्या 921
परीक्षा तिथि 2 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले
ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in

भरी जाएंगी 1800 से ज्यादा वैकेंसी
यूपी की इस पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से 1800 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड के कुल 930 पद हैं, जबकि सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट एसआई (लिपिक और लेखा) पदों पर कुल 921 रिक्तियां शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button