उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनशिक्षासामाजिक

35 साल शादी के, 7 बच्चे, फिर भी इश्क में पागल

छतरपुर। 35 साल शादी के गुजरने और सात बच्चों की मां इश्क में ऐसी पगलाई कि आन बान और शान सब कुछ बेच दिया। इश्क में पागल औरत 20 साल के लड़के के साथ फरार हो गयी। पत्नी के फरार होने के बाद पीड़ित पति शासन प्रशासन से उसे खोजने की गुहार लगा रहा है।

प्यार अंधा होता है, ठीक ही कहते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के छतरपुर में देखने को मिला, जहां 20 साल के प्रेमी के प्यार में लट्टू 35 साल शादी के गुजारने के बाद, 50 साल की औरत अपने पति और सात बच्चों को छोड़कर फुर्र हो गयी। महिला को ढूंढते हुए एसपी आफिस पहुंचे महिला के पति और उनके बच्चों ने ये दास्तां सुनाई। उसकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

खेत में कटाई के दौरान हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में सटई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुरा पंचायत में किसान के खेतों में कटाई करने गयी थी। तभी उसकी मुलाकात 20 साल के लड़के महेश सेन से होती है और वो वहीं से कटाई खत्म करने के बाद भाग जाती है। बच्चों ने जब महेश सेन के घर जाकर पूछा तो उसकी मां ने उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
पीड़ित पति ने बताया कि अब मैं, मेरा परिवार, मेरे बच्चे सब उसकी तलाश में भटक रहे हैं। शासन से गुहार लगा रहे हैं कि मेरी पत्नी को ढूंढकर वापस दिलादो और आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाओ, ताकि और किसी के साथ ऐसा न हो, जिससे परिवार बर्बाद हो जाए।

मामले में डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि इस संबंध में जानकारी मिली है। अगर थाने या हमारे पास आफिस में शिकायती आवेदन आया होता तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button