उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

चारधाम यात्रा के लिए अब आनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल गया है। वहीं, पहले ही दिन बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।

इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण
वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा पत्र
मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया कि वे अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दें ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। पत्र में कहा गया है कि पर्यटक एरजिस्ट्रेशन के मुताबिक आएंगे, तो इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्हें दर्शन भी अच्छे होंगे और सुरक्षा का भी ख्याल रहेगा। https://sarthakpahal.com/

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम
चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन सिस्टम लागू होगा। पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से होमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए।

अबकी पिछले साल से ज्यादा तीर्थयात्रियों के चारधाम यात्रा में आने का अनुमान है, इसलिए फरवरी से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गत वर्ष केदारनाथ में 12 हजार, बदरीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में छह हजार और यमुनोत्री में चार हजार तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित थी, जिसे सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बढ़ाने जा रहे हैं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

Related Articles

Back to top button