उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को मतदान आज

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज होने वाला है. उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार (आज) वोटिंग होगी। प्रदेश के सभी 11,697 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। सुबह आठ बजे से सायं छह बजे के तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से संभव हुआ काम
राजस्वग्राम बिथ्याणी में 5 राजस्व ग्राम थे। बिथ्याणी के मतदाताओं को अभी तक तीन पोलिंग बूथों में बांटा गया था। राजस्व ग्राम मुंजरा और मलेथा के मतदाता पोलिंग बूथ ठांगर, बिथ्याणी और रैणाबाड़ी के मतदाता पोलिंग बूथ जिया दमराड़ा और राजसेरा के मतदाता पोिलंग बूथ शीला में अपने मताधिकार का प्रयोग करते थे। पोलिंग बूथ काफी दूर होने के कारण कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह जाते थे। बिथ्याणी के ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी के अथक प्रयास से पहली बार बिथ्याणी में माडल पोलिंग बूथ बनाया गया है। इससे पहले हुए चुनाव में ग्रामीणों को खासकर हमारे बुजुर्गों, माताओं को जो कि पोलिंग बूथ दूर होने के कारण अपने मताधिकार से वंचित रह जाते थे, अब बिथ्याणी में पोलिंग बूथ बन जाने के कारण अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button