उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने भी छोड़ा हाथ

देहरादून, 16 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में पार्टी छोड़ने वालों की लाइन सी लग गई है। उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। शनिवार को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने भी इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है। अनुकृति कांग्रेस के टिकट पर वह साल 2022 में लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू भी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। खास बात यह है कि अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं और लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहती हैं। अनुकृति गुसाईं ने अपने इस्तीफा से जुड़ा पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को दे दिया है। पत्र में अनुकृति गुसाईं कहती हैं कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं। https://sarthakpahal.com/

2022 में लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि, अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा बनवा चुकी है और इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा है. वो लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही है। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में युवा चेहरे के रूप में भविष्य की राजनीति के लिए देखा जा रहा था, लेकिन उनका इस तरह पार्टी छोड़ना बड़े झटके के रूप में महसूस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button