देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

चंदा मामा से मिलने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से रवाना हुआ भारत का चंद्रयान-3, video

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया। कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ।

भारत के लिए 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे एलवीएम-3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है।

चंदा मामा से मिलने चला चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 कोई अलग मिशन नहीं बल्कि साल 2019 में लॉन्च हुए चंद्रयान 2 का ही अगला चरण है, क्योंकि चार साल पहले भारत को सफलता नहीं मिली थी और उन्हीं तमाम घटनाक्रमों के सीख लेते हुए इसरो ने एलवीएम-3 लॉन्चर की मदद से चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। बता दें कि चंद्रयान-3 में महज लैंडर और रोवर ही हैं।

राष्ट्रपति ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Chandrayaan-3 मिशन के पीछे इसरो टीम और सभी को बधाई दी और ट्वीट में लिखा कि भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया…। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने दी बधाई
इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है।

चंद्रयान-3 देश के लिए खुशी और गौरव का पल: कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह पंडित जवाहर लाल नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह सहित पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प की उपलब्धियों का प्रमाण है।

अगला स्टेशन चांद है… जब DMRC ने किया ट्वीट
आज देश के लिए बेहद खास दिन है। इसरो (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च से देश का गौरव बढ़ गया है। देश के वैज्ञानिकों की इस मेहनत पर अब पूरे विश्व की निगाहें हैं और अब हर कोई 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान लैंड होगा। इस मौके पर दिल्ली के सीएम और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button