उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

डोईवाला सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत, 3 लोग घायल

डोईवाला। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, लालतप्पड़ के बालकवारी चौक के पास खड़े ट्रक में चार बजे शुबह एक तेजी से दौड़ रहीस्कार्पियो कार टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो में सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कार्पियो में सवार तीन अनय लोग भी घायल हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा के अनुसार देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के पास सुबह 4 बजे एक स्कार्पियो कार खराब ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कार्पियो में सवार एक युवक रोहतक हरियाणा व दूसरा बिजनौर निवासी बताया जा रहा है। जहां पर खराब ट्रक खड़ा था, वहां पर अंधेरा था और ट्रक के ड्राइवर ने इंडिकेटर नहीं जला रखा था। इसके अलावा स्कार्पियो का ड्राइवर भी तेज गति के साथ ही नशे में गाड़ी ड्राइव कर रहा था। स्कार्पियों में बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय ट्रक ड्राइवर ट्रक का टायर निकाल रहा था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button