उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

सेना की कैंटीन में आग से करोड़ों का नकसान

रुद्रप्रयाग। सेना की कैंटीन में लगी आग ने करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है। इस मामले में सेना की अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन-चार करोड़ का सामान आग में स्वाहा हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में सेना की कैंटीन में अचानक लगी आग को बड़ी मुश्किल से काबू में किया जा सका। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

रविवार को मुख्यालय में तैनात 11 मराठा रेजीमेंट के सेना की कैंटीन में लगी आग को जब तक जवान कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने पूरे कैंटीन को घेर लिया था। फिर भी जवान आग बुझाने का प्रयास करते रहे। और साथ ही जो सामान बच सकता था, उसे शिफ्ट करते रहे।

दमकल की सूचना पर आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहंची। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का कहना है कि सेना के अधिकारी शार्ट सर्किट से आग लगना बता रहे हैं। काफी सामान जल गया है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button