क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार करने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। विवेक विहार में गणतंत्रदिवस के दिन हुई घटना में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। छन-छन कर आ रही खबरों ने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। शुक्रवार को पीड़िता के साथ हुई हैवानियत का ऐसा वीडियो सामने आया, जिस देख दिल दहल जाए। दिल्ली में दरिंदगी के वीडियो में साफ दिख रहा कि लड़की को कमरे में बंद कर एक लड़का व महिला दरिंदों की तरह डंडे और बेल्ट से महिला को जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। महिला को नंगा करने की बात की जा रही है। महिला पानी मांग रही है तो उसे पेशाब पिलाने की बात की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि महिला को अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही अपने लड़कों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया, लेकिन महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। महिला माफ करने की भीख मांगते-मांगते बेहोश तक हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इन दरिंदों का गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाकर इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया। शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों वीडियो और फोटो को इकट्ठा कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की तैयारी की जा रही है। डीसीपी (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने कहा कि वीडियो के आधार पर दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button