उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

सृष्टि, भक्ति और रहस्य की अमर कथा शिवमहापुराण का ढोल दमाऊ के साथ बिथ्याणी में शुभारंभ video

Listen to this article

यमकेश्वर, 17 अक्टूबर। यमकेश्वर ब्लाक के विथ्याणी गांव में शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गयी, जिसका गांव में जोरदार स्वागत हुआ। इस कलश यात्रा में खासकर महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।

कलश यात्रा से सराबोर हुए समस्त ग्रामवासी


कलश यात्रा कार्यक्रम के आयोजक मोहनलाल के आवास शुरू होकर गांव की परिक्रमा करती हुई कथा पाण्डाल पर समाप्त हुई। इससे पहले व्यास जी कमलेश कण्डवाल उनके साथ कीर्ति बडोला, हिमांशु बडोला और मनमोहन बडोला का बिथ्याणी के पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी ने फूलमाला पहलाकर जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा के साथ व्यास जी को गांव की परिक्रमा कराई गई। तत्पश्चात दोपहर बाद कथा का शुभारम्भ हुआ। राजेंद्र सिंह नेगी, उदय सिंह नेगी, विजय सिंह रावत, मनमोहन बडोला, बृजलाल, बाबूलाल, रामलाल, अनिल, सुनील, दिलीप, रामलीला कमेटी के डायरेक्टर चंद्रमोहन, नवीन सिंह रावत, अशोक सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी आदि सभी ग्रामीण इस कलश यात्रा के साक्षी बने।

पूर्व प्रधान सतेन्द्र ने फीता काटकर किया कथा का उद्घाटन


पूर्व प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी व्यास जी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे गांव में शिव महापुराण कथा का पहली बार आयोजन होना गौरव की बात है। उनका कहना था इस कथा का रसपान सभी लोगों को ग्रहण करना चाहिए। इससे पहले कथा व्यास जी का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं और मसकबीन के साथ स्वागत किया गया। व्यास जी को सम्मान के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कराई गई और व्यास गद्दी तक ले जाया गया। इसके बाद कथा का प्रारंभ हुआ।

कलश यात्रा में नारी शक्ति का खासा योगदान


कलश यात्रा में पुष्पा देवी, ऊषा देवी, कौंशा देवी, विमला देवी, माया देवी, मुन्नी देवी, वानी नेगी, सुनीता, विनीता, कौशल्या आदि तथा महिला कीर्तन मंडली ने भागीदारी की। इसके अलावा रामलाल, बाबूलाल, धरमदास, प्रेमदार, सुरेंद्र, अशोक सिंह, पंकज, विजय सिंह, नवीन सिंह, गबर सिंह, सुनील, दिलीप, प्रमोद, अनिल, बृजलाल आदि सभी गांववासी कथा के साक्षी बने।

पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी ने इस सुन्दर आयोजन के लिए आयोजक मोहनलाल और युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में इतना बढ़िया आयोजन अपनेआप में बड़ी बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button