उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

स्कूल की दीवार गिरने से 3 की मौत, 2 घायल

गाजियाबाद। स्कूल की दीवार गिरने से गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में काम कर रहे पांच दिहाड़ी मजदूर दबकर मर गए। इनमें से अतहर, मुनकेश निवासी कुरसैल, और तौफीक आलम निवासी बगदहरा, अररिया बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों साबिर और मेराजुद्दीन को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ये सभी लोग डेढ़ माह पहले ही परिवार का पालन पोषण करने को मजदूरी के लिए बिहार से यहा आए थे। घर वालों को जब इसकी खबर मिली तो सभी गश खाकर बेहोश हो गए।

https://sarthakpahal.com/

मृतक तीनों अभी नाबालिग थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मजदूरी करने बिहार से आए थे। ये सभी लोग 2017 में बिहार में आई बाढ़ के कारण पहले ही काफी क्षति झेल चुके थे। मृतक मुनकेश परिवार का सहारा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। मौत की सूचना से परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है।

घटना देर रात करीब दो बजे की है। नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई के चलते स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। जिस कारण रात में काम कर रहे पांच मजदूर उसमें दब गए। सभी लोग ठेकेदार के रात को काम पर बुलाने के कारण जबरदस्ती काम पर गए थे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button