उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबरराजनीति

उत्तराखंड का भविष्य प्रकृति की गोद में : धामी

देहरादून। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड को यदि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना है और वर्ष 2025 तक सभी मामलो में देश का अग्रणी राज्य बनना है तो उसे अपने प्राकृतिक संसाधानों की ओर देखना होगा। प्रकृति की रक्षा करते हुए इससे मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सम्पदा का लाभ प्राप्त करना होगा और इसके लिए जरूरी है वैज्ञानिक उपायों की मदद लेनी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के सुझावों पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरुआत की है। इसी क्रम में बोधिसत्व नाम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में आत्मनिर्भर उत्तराखंड @25 बोधिसत्व समिट की अगली कड़ी का आयोजन किया गया। इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाक्टर राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार  के विजय राघवन, पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद अनिल जोशी आदि ने हिस्सा लिया। आत्मनिर्भरता पर बोलते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड अभी युवा राज्य है।

Related Articles

Back to top button