उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मूसलाधार बारिश के बाद कैंपटीफाल में अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मसूरी। मूसलाधार बारिश के कैंपटीफाल मसूरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से बंद हो गया। करीब तीन-चार घंटे के बाद मलबा हटाने के बाद फंसे वाहनों को निकाला गया।

कैंपटीफाल में आया उफान, दुकानदारों को सुरक्षित निकाला
उधर, मूसलाधार बारिश से कैंपटीफाल उफान पर आ गया। थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से झरने से आसपास रहने वाले दुकानदारों और पर्यटकों को वहां से हटाया। पानी बढ़ने से कैंपटी झील मलबे से भर गयी है। फिलहाल कैंपटीफाल में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। देखें वीडियो..

मसूरी-देहरादून हाईवे गलोगी धार के पास रुका
मसूरी में डेढ़-दो घंटे हुई भारी बारिश के चलते मसूरी-देहरादून हाईवे गलोगी धार पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गये। तीन-चार वाहन मलबे में दब गये। सड़क बंद होने से गलोगी से कोल्हूखेत तक काफी लंबा जाम लग गया। जेसीबी से मदद से मलबा को हटाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू किया जा सका।

दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट
शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। मसूरी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को 20 अगस्त को भी राज्य में भारिश की चेतावनी जारी की है। आज सुबह से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button