उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

नकली नोट चलाने वाले गिरोह में दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल

देहरादून। नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार लोगों को देवप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल था।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकलीनोट से खरीददारी कर रहे हैं। इस पर देवप्रयाग पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस की तलाशी में उनके पास 200 के नकलीनोट बरामद हुए। ये लोग चारधाम यात्रा में नकली नोट चलाने आए थे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

कार सवार चार आरोपियों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में नकली नोट चलाने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुड़गांव (हरियाणा) में नकलीनोट बनाते हैं और उसके बाद अलग-अलग कई शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटा-मोटा सामान लेकर नोटों को खपा देते हैं। उनका कहना था कि जब हमें यह पता चला कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और इसमें भारी संख्या में यात्री आएंगे तो हमने इसका फायदा उठाकर नकली नोट चलाने की योजना बनाई। कुछ दिन पहले हम लोग रुद्रप्रयाग तक गए और वापसी के दौरान कई जगह नकली नोट चलाकर आ गए।

https://sarthakpahal.com/

इसके बाद नोटों की बड़ी खेप लेकर यहां आने की योजना थी। पकड़े गए आरोपितों में एक सचिन दिल्ली आर्म्ड पुलिस का सिपाही है। एसएसपी ने बताया कि चारों ने रुद्रप्रयाग से देवप्रयाग के बीच कितने नोट चलाए, इसकी जानकारी नहीं दी है। चारों आरोपितों में सचिन निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत (हरियाणा), हितेश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी (हरियाणा), दीपक कुमार निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत (हरियाणा) और मोहित निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी (हरियाणा) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button