उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

जंगल गयी महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला

बहादराबाद (हरिद्वार)। शनिवार को हरनौल चेक पोस्ट के पास जंगल की तरफ गयी एक महिला सरोज को हाथी ने कुचलकर मार डाला। हाथी के हमले से महिला की मौत की खबर सुनते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर शनिवार सुबह वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास जंगल की तरफ चली गयी। वहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सरोज की हाथी के हमले में मौत हो गयी। जब कुछ लोग जंगल की तरफ गये तो तब उन्हें सरोज की मौत की घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से सरोज की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओ रमेश तलवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button