उत्तराखंडक्राइममनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दून में मुस्लिम हिंदू नाम से चला रहा था सैलून, क्यूआर कोड ने खोली पोल; बजरंग दल ने बंद कराई दुकान

Listen to this article

देहरादून, 13 दिसम्बर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीएमएस रोड पर लक्की हेयर ड्रेसर नाम की दुकान को जबरन बंद करवा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सैलून के बाहर लगे पोस्टर भी फाड़ दिए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सैलून का संचालन मुस्लिम समुदाय का युवक कर रहा है, जबकि सैलून हिंदू नाम पर है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सैलून खोला तो फिर विरोध करेंगे। बता दें कि सैलून पर लगे क्यूआर कोड स्कैन करने से युवक की पहचान का पता चला।

दो दिन पहले भी शिमला बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ मुस्लिम युवक को पकड़ा गया था। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस घटना के बाद तभी से बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर में सक्रिय हैं।

सैलून पर बोर्ड लक्की का
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें किसी के माध्यम से सूचना मिली थी कि जीएमएस रोड पर हिंदू नाम से सैलून चल रहा है। जिसका संचालन मुस्लिम युवक करता है, जबकि उसने सैलून पर बोर्ड लक्की हेयर ड्रेसर के नाम से लगा रखा है।

क्यूआर कोड से खुला राज
कार्यकर्ताओं ने सैलून पर पहुंचकर क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसमें मुस्लिम युवक का नाम आया। युवक ने अपने कानों में बालियां भी डाली हुई थी। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड को उखाड़ फेंका और सैलून बंद करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button