देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

‘डांस में बाप के भी बाप निकले ऋतिक रोशन के दोनों बेटे’, चाचा की शादी में पिता संग मचाया धमाल

Listen to this article

हैदराबाद, 24 दिसम्बर। इस वक्त सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का रोशन परिवार छाया हुआ है. बीते दिन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे और ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन घोड़ी चढ़े. इस दौरान पूरा रोशन परिवार एथनिक लुक में चमकता हुआ नजर आया. यहां ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग पहुंची थीं. शादी में सुजैन खान का पूरा परिवार यहां नजर आया था. ऋतिक रोशन पूरी शादी में एथनिक लुक में नजर आए और उनके दोनों बेटों ने भी अपने चाचा की शादी में धमाल ही मचा दिया. ऋतिक रोशन ने शादी में अपने दोनों बेटों संग ऐसे डांस किया कि देखने वाले देखते रह गए.

बेटों संग ऋतिक ने किया डांस
शादी में ऋतिक रोशन ऑल ब्लैक लुक में बहुत ही ज्यादा हैंडसम नजर आए. यहां उन्होंने दोनों बेटे ऋहान और ऋदान संग पंजाबी सिंगर सुखबीर के पॉपुलर गाने इश्क तेरा तड़पावे पर बड़ा जोरदार डांस किया. बाप-बेटों के इस डांस ने देखने वालों को चौंका दिया है है, जो भी इनके डांस को देख रहा है, बस देखता ही जा रहा है. ऋतिक रोशन के बेटे इतने शानदार डांसर हैं, यह एक्टर के फैंस को आज पता चला है. ऋतिक ने अपने फैंस को जो यह सरप्राइज दिया है, इसे उनके फैंस कभी नहीं भूलने वाले हैं. सोशल मीडिया पर तो यह वीडियो हिट हो चुका है. ऋतिक के फैंस कमेंट कर उनके बच्चों के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button