भारत सरकार की कंपनी में मिल रही HR की नौकरी, 7 जनवरी तक करें अप्लाई

सार्थकपहल.काम। HR की नौकरी आमलोगों को हमेशा से ही अच्छी लगती रही है। अगर आप भी इस पोस्ट पर जॉबलेना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकारी कंपनी में यह मौका निकला है। भारत सरकार की मल्टी टेक्नोलॉजी कंपनी BEML में एचआर प्रोफेशनल की वैकेंसी निकली हैं। यह कंपनी रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है, जिसमें आप एचआर ऑफिसर और एचआर असिस्टेंट मैनेजर बन सकते हैं। इन दोनों पर यहां रिक्तियां निकली हैं। जिसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती निकाय-बीईएमएल (BEML)
पद का नाम-ऑफिसर असिस्टेंट (एचआर ग्रेड-II), असिस्टेंट मैनेजर (एचआर ग्रेड-III)
पदों की संख्या-22
ऑफिशियल वेबसाइट-bemlindia.in
आवेदन करने की आखिरी तारीख-7 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक
योग्यता-ग्रेजुएट MBA (HR/IR)/MSW/MA सोशल वर्क (एचआर/आईआर)/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा पर्सनल मैनेजमेंट आदि
आयुसीमा-ऑफिसर-एचआर ऊपरी उम्र 29 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर-एचआर अधिकतम उम्र 30 वर्ष
सैलरी-पोस्ट वाइज 40,000-1,60,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/126159930.cms
आवेदन करने का लिंक-https://cbtexam.bemlindia.in/secuRegister_29oF2o25vER13/
एचआर HR के लिए योग्यता क्या चाहिए?
ऑफिसर एचआर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ 2 साल की फुल टाइम एमबीए (एचआर/आईआर)/एमएसडब्ल्यू या एमए सोशल वर्क (HR /आईआर)/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस में डिप्लोमा होना चाहिए। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से फुल टाइम आईआर/एचआर का कोर्स किया हो।
इसके अलावा ऑफिसर एचआर पोस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास 2 साल और असिस्टेंट मैनेजर एचआर के लिए 4 साल का संबंधित पोस्ट पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। अगर आप योग्यता से रिलेटेड जानकारी डिटेल में जानना चाहते हैं, तो ऊपर आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
अब आपको होमपेज पर करियर सेक्शन में जाना होगा।
Current Recruitment में आपको Recruitment Of Executive For Human Resource के सामने Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एप्लिकेशन पोर्टल खुलने के बाद आपको पहले New Registration पर क्लिक करना होगा।
इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, पोस्ट अप्लाइड की जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर करें।
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
फॉर्म का पूरा फॉर्मेट खुल जाएगा। अब जो-जो जानकारी मांगी जाएंगी। वो ध्यान से भर दें।
इसमें अपनी कैटेगिरी, मार्क्स, जन्मतिथि, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसी डिटेल्स भर दें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले सेक्शन अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपने कैटिगिरी के अनुसार जो एप्लिकेशन लगेगी वो भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। एससी/एसटीपीडब्ल्यू उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।



