पुस्तकें केवल परीक्षा तक ही सीमित न हों, बल्कि उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं

नैनीताल कोटाबाग, 28 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राइंका कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय घोड़ा लाईब्रेरी पहाड़ पच्छयाड़ महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल, कालाढूंगी व हल्द्धानी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 114 करोड़ 69 लाख 46 हजार की सौगात दी।
उन्होंने प्रसिद्ध घोड़ा लाइब्रेरी की ऊर्जावान टीम द्वारा आयोजित लोकसंस्कृति, पुस्तकों एवं प्रकृति को समर्पित इस पच्छयाण महोत्सव के सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए कहा कि यह अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी वास्तव में हमारे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले बच्चों के लिए आशा की एक किरण है, जो दुर्गम रास्तों, सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञान का उजाला उनके घर-आँगन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकर्पण
सीएम धामी ने 1 करोड़ 95 लाख 79 हजार रुपए की लागत के दो योजनाओं का लोकार्पण व 112 करोड़ 73 लाख 67 हजार रूपये की लागत के 10 योजनाओं का शिलान्यास किया । 91 लाख 23 हजार की लागत से पशु चिकित्सालय नैनीताल में भवन का निर्माण व 1 करोड़ 4 लाख 56 हजार की लागत से माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम पंचायत आंवलाकोट के तोक भटलानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का लोकापर्ण किया है।
28 करोड़ 21 लाख 38 हजार की लागत से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय आई टी आई डहरिया में 33/11 केवी उपसस्थान एवं 33 केवी लाईन का निर्माण कार्य किया जाएगा,32 करोड़ 58 लाख 69 हजार की लागत से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयपुर पाडली में 33/11 केवी उपसस्थान एवं 33 केवी लाईन का निर्माण कार्य किया जाएगा,17 करोड़ 12 लाख 62 हजार की लागत से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठगोदाम में 33/11 केवी उपसस्थान एवं 33 केवी लाईन तथा 132/33 केवी उप संस्थान परिसर का निर्माण कार्य किया जाएगा, 31लाख 48 हजार रुपये की लागत से राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के ग्राम फुलचौड़ में मां तुलसी विहार में पी सी द्वारा मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम यह रहे मौजूद
सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, नैनीताल सरिता आर्या रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत,दिनेश आर्या, शांति मेहरा, रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, हल्द्वानी मंजू गौड़, अध्यक्ष नगर पालिका कालाढूंगी रेखा कत्यूरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, घोड़ा लाइब्रेरी के शुभम बधानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय,विनोद बधानी, नेहा वर्मा, दीपा ढौडियाल मौजूद रहे।



