उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस खाई में गिरी बस, सात यात्रियों की मौत, कई घायल

Listen to this article

अल्मोड़ा, 30 दिसम्बर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी
जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

PMO इंडिया ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा
केएमओयू बस संख्या यूके 07 पीए 4025 सुबह करीब छह बजे द्वाराहाट के नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। लगभग आठ बजे शिलापानी बैंड से 700 मीटर दूर सिरकोन गधेरे में जा गिरी। मोड़ पर सड़क की खराब स्थिति के चलते बस का टायर किनारे बने गड्ढे में चला गया।

प्रशासन ने जारी की 14 लाख सहायता राशि
बस दुर्घटना में मारे गए सात यात्रियों के परिजनों के लिए प्रशासन ने 14 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता जारी कर दी है। सीडीओ ने बताया प्रति मृतक दो लाख रुपये की सहायता परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिला मुख्यालय से एक मुक्त धनराशि भेज दी गई है। क्षेत्र के एसडीएम के माध्यम से सहायता राशि के चेक परिजनों तक पहुंचाई जा रहे हैं।

दुर्घटना के मृतक
पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ मठपाल (75) निवासी- ग्राम धारवाली, विनायक जमोली।
गोविंद बल्लभ मठपाल (80) निवासी- उपरोक्त।
तारा देवी (50) पत्नी महेश चंद्र निवासी- पाली दौला विनायक भिकियासैंण।
नरेंद्र सिंह सूबेदार (65) पुत्र गोपाल सिंह निवासी- ग्राम जमोली, विनायक भिकियासैंण।
गणेश (20) पुत्र भीम बहादुर निवासी नेपाल
उमेश (18) पुत्र नामालुम निवासी नेपाल
गोविंदी देवी (58) ग्राम घुघुतीं थाना द्वाराहाट

घायलों के नाम
नंदा बल्लभ (50 वर्ष), पुत्र सदानंद निवासी नौबड़ा
राकेश कुमार (55 वर्ष), पुत्र महावीर प्रसाद निवासी जीआईसी द्वाराहाट
नंदी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह (40 वर्ष) निवासी नौगाड़
हंसी सती (36 वर्ष) पत्नी राकेश चन्द्र निवासी सिंगोली
मोहित सती (16 वर्ष), निवासी नौघर
बुद्धि बल्लभ भगत (58 वर्ष) निवासी जमोली
हरीश चंद्र (62 वर्ष) निवासी पाली
भूपेंद्र सिंह अधिकारी (64 वर्ष) निवासी जमोली
जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष) निवासी चितायनक
नवीन चंद्र (55 वर्ष) पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी (ड्राइवर)
हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष), पुत्र महेश चन्द्र पालियाल
प्रकाश चंद्र (43 वर्ष) पुत्र रामदत्त निवासी चचरोटी, सल्ट

दुर्घटना के सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है कुछ घायलों को रेफर व एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश पहुंचाया गया है। पूरी घटना की जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा।
अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button