उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

फांसी के फंदे पर लटकते मिले पति-पत्नी और आठ साल की बेटी के शव

आगरा। फांसी के फंदे पर पति-पत्नी और आठ साल की बेटी के शव मिलने से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस जांच कर रही है। तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

15 साल पहले किया था लव मैरिज
सोनू ने 15 साल पहले इसी कालोनी के सेक्टर 12 में रहने वाली गीता से प्रेम विवाह किया था। आगरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर 10 में बुधवार सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सोनू उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम जब सुबह जागा तो पिता, मां और बहन को फंदे पर लटका देख तो उसकी चीख निकल गयी।

मृतक दंपत्ति के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा को दी। मामा ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ सत्यनारायण का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसका कारण पता किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वायड को बुलाया है।

दो पेज सुसाइड नोट मिला
दो पेज के सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और बेरोजगारी झलकती है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जब से हरिद्वार से आगरा आए हैं, कोई काम नहीं कर रहे हैं। घरवालों पर बोझ बने हैं। पत्नी की तरफ से लिखा गया है कि यह कहते हैं कि आत्महत्या कर लो, अगर नहीं करोगे तो मैं मार दूंगा। सुसाइड नोट में गीता का नाम लिखा हुआ है, अंगूठा भी लगाया गया है।

हरिद्वार में काम करता था सोनू
सोनू और गीता हरिद्वार में रहते थे। सोनू एक फैक्टरी में काम करता था, छह साल पहले एक्सीडेंट की वजह से काम छूट गया था। बताया जा रहा है कि इस समय परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मां-बाप ही उसके परिवार का खर्च भी उठा रहे थे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button