उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बकाया बिजली का बिल वसूलने गये जेई समेत चार को लाठी-डंडों से पीटा, शिकायत दर्ज

Listen to this article

देहरादून, 28 जनवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर में बिजली का बिल बकाया होने पर एक घर में कनेक्शन काटने के लिए गई विभाग की टीम पर मकान मालिक ने लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिसमें बिजली विभाग के जेई समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद बिजली विभाग के जेई ने मामले में कोतवाली क्षेत्र की धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद धारा चौकी पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेगी.

साढ़े नौ हजार रुपए से ज्यादा का था बिजली बिल का बकाया
जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी की दोपहर के समय बिंदाल सब डिवीजन में तैनात जेई अमित रौछेला और उनके तीन साथी पथरियापीर स्थित कालू नाम के व्यक्ति के घर पर गए थे. इस दौरान उन्हें बताया गया कि उन पर उनके कनेक्शन से 9,730 का बिजली का बिल बकाया है, जिसके चलते उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है.

कनेक्शन काटते ही लोहे की राड से किया हमला
ऐसे में जेई ने जैसे ही उनकी टीम ने कालू राम के घर का बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, वैसे ही घर पर मौजूद तुषार नाम के एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों ने डंडे और लोहे की रोड से उन्हें मारना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्हें घर के अंदर भी घसीटा गया और विभागीय मीटर को छीनने के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों को छीनने का भी प्रयास किया.

जेई के साथ चार अन्य लोगों को भी लगी चोटें
इस मारपीट के दौरान जेई और उनकी टीम के साथियों को सिर व हाथ में चोट आई है. जिसके बाद जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ कोरोनेशन अस्पताल में इलाज कराया. उधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों को जब इस मामले की जानकारी मिली तो सभी ने इकट्ठा होकर धारा चौकी का घेराव किया और मामले में शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह बिजली विभाग के कर्मचारियों को समझ कर इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

बिजली विभाग के जेई अमित रौछेला की शिकायत ले ली गई है. साथ ही पुलिस की ओर से घटना के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी.
– प्रदीप पंत, कोतवाली नगर प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button