सरकारी बैंक में डिप्टी मैनेजर की भर्ती, 85000 तक बेसिक सैलरी, 15 फरवरी लास्ट डेट

सार्थकपहल.काम। बैंक में ऊंची पोस्ट पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप इंडिया एक्जिम बैंक की नई भर्ती में भी अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ने हाल ही में डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आईबीपीएस द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ibpsreg.ibps.in वेबसाइट पर अप्लाई सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2026 है। रिटन एग्जाम फरवरी 2026 में ही होना संभावित है।
एक्जिम बैंक डिप्टी मैनेजर भर्ती डिटेल्स
बैंक का नाम-इंडियन एग्जिम बैंक (India Exim Bank)
पद का नाम-डिप्टी मैनेजर (DM) (बैंकिंग ऑपरेशंस)
ऑफिशियल वेबसाइट-www.eximbankindia.in
पदों की संख्या-20
आवेदन शुरू होने की तारीख-26 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख-15 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा (संभावित)-फरवरी 2026
आयुसीमा-कैंडिडेट की उम्र 21 से कम और 28 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी-48480-85920 तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/127705735.cms
आवेदन करने का लिंक-https://ibpsreg.ibps.in/iebdmnov25/
बैंक डिप्टी मैनेजर के लिए योग्यता
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएशन कोर्स किया हो, जिसकी न्यूनतम अवधि 3 साल की हो।
(MBA/PGDBA/PGDBM/MMS) फाइनेंस/इंटरनेशनल बिजनेस/फॉरेन ट्रेड में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चार्टेड अकाउंटेंट (CA) वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि न्यूनतम 2 साल की होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता के अलावा कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 1 साल का अनुभव किसी प्रतिष्ठित कमर्शियल बैंक/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट/स्टेट लेवल इंस्टीट्यूट आदि में होना चाहिए।
एग्जिम बैंक भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा।
यहां आपको Exmin Bank Deputy Manager Vacancy में अप्लाई ऑनलाइन का लिंक मिलेगा।
अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो Click Here for New Registration के लिंक पर जाना होगा।
यहां अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी की डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, पता, अनुभव संबंधित सभी जानकारी भर दें।
सभी डिटेल्स भरने के बाद अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एग्जिम बैंक की इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



