देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

BSNL में 50,000 तक की सैलरी वाली नौकरी, फ्रेशर भी भर सकते हैं फॉर्म, 15 मार्च लास्ट डेट

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। अच्छी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। हाल ही में बीएसएनएल ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। कंपनी सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती कर रही है। ये पद टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में भरे जाएंगे। इसके लिए फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। बीएसएनएल इस वैकेंसी के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर 5 फरवरी सुबह 10 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहे हैं।

कंपनी-भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
पद का नाम-सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET)
पदों की संख्या-120 (टेलीकॉम स्ट्रीम-40, फाइनेंस स्ट्रीम-11)
ऑफिशियल वेबसाइट-bsnl.co.in
आवेदन शुरू होने की तारीख-5 फरवरी 2026 सुबह 10 बजे से
आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2026 सुबह 10 बजे तक
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख-15 मार्च 2026
लिखित परीक्षा की तिथि-(CBT) 29 मार्च 2026 (संभावित)
उम्र-अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (सीएल) 30 वर्ष, ओबीसी (NCL) 33 वर्ष, एससी/एसटी 35 वर्ष (30+5)
सैलरी-IDA पे स्केल (E-3) 24900-50500/- प्री रिवाइज्ड
चयन प्रक्रिया-कंप्यूटर बेस्ड मल्टीपल च्वाइस ऑब्जेटिव टाइप टेस्ट, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/127793382.cms
आवेदन करने का लिंक-https://bsnl.co.in/aboutus/careers

आवेदन शुल्क-सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 2500/-, एससी/एसटी/पीएच: 1250/-

BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए योग्यता
टेलीकॉमन ऑपरेशंस: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम की होनी चाहिए।
फाइनेंस: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) वाले फॉर्म भर सकते हैं।

बीएसएनएल भर्ती में आवेदन कैसे करें?
बीएसएनएल की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट https://bsnl.co.in/ पर जाना होगा।
होमपेज पर About Us वाले कॉलम में आपको Carrer का सेक्शन मिलेगा।
आप आपको जॉब टाइटल में इस भर्ती का नाम, लास्ट डेट और रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन विंडो खुल जाएगी।
आप निर्धारित तारीख के बाद आवेदन कर सकेंगे।
सबसे पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी डिटेल्स भर दें।
जिस बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाती है, वो ध्यान से भरें।
अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
बीएसएनएल की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button