
कोटद्वार, 31 जनवरी। कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। दो दिन पहले हुई मारपीट प्रकरण में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह से समझा कर थाने की ओर ले गए। करीब 20 मिनट तक पटेल मार्ग पर जाम लगा रहा।

दरअसल कोटद्वार में एक मामूली सा दिखने वाला विवाद उस वक्त बड़ी बहस में बदल गया जब बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान पर पहुंचे और दुकान के नाम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. आरोप था कि दुकान का नाम बाबा रखा गया है. कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हिंदुओं के आराध्य देवता हैं. बुजुर्ग दुकानदार पर दबाव बनाते हुए युवकों ने नाम बदलने को लेकर हंगामा किया.
पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। नाम पर विरोध जताने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दुकानदार और उसके साथियों ने पिटाई कर डाली। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
दुकान शिफ्ट होने के बाद भी नाम नहीं बदला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने दुकान का नाम बाबा के नाम पर रखने को लेकर पूर्व में आपत्ति जताई थी। जिस पर उन्होंने दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुकान शिफ्ट होने के बाद भी दुकान का नाम नहीं बदला गया है। वीडियो में कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि कोटद्वार में बाबा नाम केवल सिद्धबली बाबा का है।
उसका कहना है कि दुकान 30 साल पुरानी है, इसलिए इस मामले में नेतागिरी न दिखाएं। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। दीपक कुमार का कहना था कि, ‘मैंने जानबूझकर अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया. इंसान सबसे बड़ा होता है चाहे वह हिंदू हों या मुसलमान. मेरा विरोध धर्म से नहीं उस सोच से था जो एक बुजुर्ग को डराने की कोशिश कर रही थी.’
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
पटेल नगर मार्ग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग दीपक कुमार को इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं. वहीं, कोटद्वार पुलिस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है. कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



