उत्तराखंडशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

एबीडीएम की ओर से सभी प्राइवेट अस्पतालों को एचएमआईएस का वर्चुअली प्रशिक्षण

Listen to this article
देहरादून, 4 फरवरी। आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाएं प्राथमिकता से लागू हों इसे लेकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की ओर से सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बुद्धवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअली प्रशिक्षण देते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जाना है। इसमें लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर को अनिवार्य रूप से फॉलो कराना है। गढ़वाल मंडल व कुमाउं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा ईकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है।
उन्होंने पीपीटी के जरिए एचएमआईएस की जानकारियों को विस्तार से अस्पताल प्रतिनिधियों से साझा किया। साथ ही आभा आईडी के जरिए अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से छुटकारा, हेल्थ रिकार्ड को डिजिटली सुरक्षित रखने आदि के बारे में बताया। वहीं चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर कराने के लिए भारत सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन की भी जानकारी दी। इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button